खिताब जीतने के बाद विनर टीम के खिलाड़ी क्यों पहनते हैं सफेद कोट , क्या है इसकी वजह ?
Why Winning Team Get White Blazer:
चैपियंस ट्राफी 2025 में भारत की जीत के बाद सभी खिलाड़ीयों को व्हाइट ब्लेजर दिए गए थे,आखिर में ये व्हाइट जैकेट क्यों दी जाती है, और इसके पीछे का वजह क्या हो सकती है
2025 का चैपियंस ट्राफी भारत और न्यूजीलैंड का फ़ाइनल मैच दुबई में खेला गया , जिसमे भारत ने इतिहास रचते हुए चार विकेट से न्यूजीलैंड को हरा दिया और तीसरी बार ये खिताब अपने नाम किया हैं, भारत ने आखिरी बार 2013 में चैपियंस ट्राफी जीती थी और अब 12 साल के बाद फिर से ये खिताब अपने नाम किया है |
फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 251 रन बनाए , वहीं भारत ने 49 ओवर में टारगेट हिट कर लिया और ऐतिहासिक जीत अपने नाम दर्ज की, ट्राफी उठाने से पहले जीते हुए सभी खिलाड़ियों को व्हाइट ब्लेजर दिए गए, चैपियंस ट्राफी विनिंग टीम को सफेद ब्लेजर क्यों दिए जाते हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं
चर्चा में रहा व्हाइट ब्लेजर :
चैपियंस ट्राफी में खिलाड़ियों की जीत में व्हाइट ब्लेजर काफी चर्चा में रहा, वैसे तो आईसीसी टूर्नामेंट जीतने पर खिलाड़ियों को ट्राफी दी जाती है, लेकिन इसके साथ -साथ व्हाइट ब्लेजर भी दिया जाता है, इस ब्लेजर पर टूर्नामेंट का लोगो बना रहता है, जीतने वाली टीम को मोमेंटो के रूप में दिया जाता हैं आईसीसी की मानें तो चैपियंस ट्राफी का हर मैच जरुरी होता है, जहां टीमें न सिर्फ ट्राफी के लिए बल्कि इस सफेद कोट के लिए भी कंपटीशन करती हैं, पाकिस्तान के दिग्गज बॉलर वसीम अकरम ने चैपियंस ट्राफी 2025 की शुरुआत में इसके बारे में बताया था |
क्यों मिलता है व्हाइट ब्लेजर
वसीम अकरम ने कहा था,आईसीसी चैपियंस ट्राफी सबसे बेस्ट को रिप्रेजेंट करती हैं यें ब्लेजर महानता का प्रतीक होता है और वर्ल्ड क्रिकेट कम्युनिटी में ये एक्साइटमेंट को बढ़ाता है, मुंबई की फैशन डिजाइनर बबीता ने इसे डिज़ाइन किया था और 2009 में इसे पहली बार लाँच किया था, तब से ये जैकेट चैपियंस ट्राफी की वीनिंग टीम को दिया जा रहा है|
कब से शुरू हुई ये परंपरा
चैपियंस ट्राफी 1998 में शुरू हुई थी, उस वक्त जीतने वाली टीम को व्हाइट ब्लेजर नहीं दिए जाते थे, साल 2009 में चैपियंस ट्राफी का आयोजन जब साउथ अफ्रीका में हुआ तो तब इसकी शुरुआत हुई, इसके बाद इंग्लैंड और वेल्स में टूर्नामेंट हुए साल 2013 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर ये ब्लेजर जीता था, वहीं 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था, उस वक्त पाकिस्तान की टीम को ये ब्लेजर मिला था |
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान और उपलब्ध डेटा के आधार पर लिखी गई है, यह वास्तविकता हो सकती है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए अधिकृत सरकारी स्रोतों से जानकारी प्राप्त करना उचित होगा, इस आर्टिकल का उद्धेश्य किसी की भावनाओ को ठेस पहुचना नहीं है |

0 टिप्पणियाँ