दुबई से भारत कितना सोना ला सकते है की पकड़े न जाए ? पुरुषो , महिलाओ और बच्चे के लिए अलग है क़ानूनी सीमा

दुबई से भारत कितना सोना ला सकते है की पकड़े न जाए ? पुरुषो , महिलाओ और बच्चे के लिए अलग है क़ानूनी सीमा



दुबई से भारत कितना सोना ला सकते है की पकड़े न जाए पुरुषो , 

महिलाओ और बच्चे के लिए अलग है  क़ानूनी सीमा |


भारतीय नियमो के अनुसार कोई पुरुष यात्री जो दुबई से भारत आ रहे है वह अधिकतम 20 ग्राम सोना बिना किसी कस्टम ड्यूटी के ला सकते है लेकिन इसके दो सर्ते  है |

दुबई को सोना का सहर कहा जाता है यह सहर भारतीयो को सोना खरीदने का एक मात्र सहर है वहा की गुणवत्ता और भारत की तुलना में कम कीमतों में लोगो को आकर्षित करता है क्या आप जानते है भारत सोना लेन के एक क़ानूनी सीमा है (CBIC) इसके लिए नियम बने है ताकि जैसे सोने की तस्करी को रोका जा सके 

हाल ही एक मामला आया की जो सोने की तस्करी से जुडा एक हाई प्रोफाइल का मामला है रान्या राव एक कन्नड़ और तमिल फ़िल्म अभिनेत्री है जिन्हें 3 मार्च 2025 को हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया  की वे दुबई से 14.2से 14.8 किलो गर्म सोना भारत में लाइ थी इस सोने की कीमत लगभग 12.56 करोड़ रूपये बताई जा रही है रान्या राव  ने पिछले एक सालो में 30 बार दुबई की यात्रा की थी और हर बार 12- 13 किलो सोना लाकर लगभग 12-13 लाख रूपये प्रति ट्रिप कमाए इसी तरह के कई और मामले आ चुके है इस लिए आइए जानते है की पुरुष, महिला और बच्चे कितना सोना ला सकते है और इसके पीछे का नियम क्या है |






पुरुषो के लिए सोने की सीमा 

अगर कोई  भी पुरुष जो दुबई से भारत आ रहे है वह अधिकतम 20 ग्राम सोना बिना किसी कस्टम ड्यूटी के ला सकते है इसके लिए दो सर्ते है पहला, सोने का मूल्य 50000 रूपये से अधिक नहीं होना चाहिए और दूसरा की यह केवल सोने की आभुषण में होना चाहिए |

महिलाओ के लिए सोने की सीमा 

महिलाओ के लिए नियम थोड़े उदार है एक महिला दुबई से भारत आ रही है उसको अधिकतम 40 ग्राम सोना बिना किसी कस्टम ड्यूटी के ला सकती है बससरते इसका मूल्य 1 लाख रूपये से अधिक नहीं होना चाहिए |

ड्यूटी की दरें इस प्रकार से है

40- 100 ग्राम : 3%

100-200 ग्राम : 6 %

200 ग्राम से अधिक : 10%

बच्चो के लिए सोने की सीमा 

बच्चो के साथ अभिभावकों को बच्चे की पहचान और रिश्ते का साबुत देना होगा अगर सोने की मात्र 40 ग्राम से अधिक हो तो सोने पर ड्यूटी देनी होगी |

1 किलोग्राम तक सोना लाने का विशेष नियम 

अगर आप भारतीय पासपोर्ट धारक है और दुबई में 6 महीने से अधिक रहे है तो 1 किलो सोना ला सकते है लेकिन इसके लिए आपको करिब 14 फीसदी कस्टम ड्यूटी देनी होगी |

क्या ध्यान रखे ?

दस्तावेज जरुरी : सोने की खरीद और बिल और प्रमाण पत्र साथ रखे |

घोषणा अनिवार्य  : अगर सोना तय सीमा से अधिक है तो हवाई अड्डे पर रेड चैनल में घोषणा करें |

सुरक्षा : सोने को हैण्ड बैग में रखे की चोरी न हो सके |

प्रतिबंधित रूप : सिक्के बार या बिस्किट के रूप में नहीं लाया जा सकता |

दुबई में सोना भारत के मुकाबले कितना सस्ता है और क्यों

दुबई : लगभग  75000 रूपये से 78,000 रूपये (AED 330-340 प्रति ग्राम, 1 AED = 22.98 INR के हिसाब से ) | 

भारत : लगभग 80000 रूपयेसे 87,000 रूपये ( स्थानीय कर और शुल्क सहित ) |

इसका मतलब है की प्रति 10 ग्राम पर 5,000 से 9000 रूपये तक की बचत हो सकती है, जो खरीद की मात्रा के आधार पर बढ़ सकती है|

हालांकि, यह अंतर रोजाना बदलता है क्योकि सोने की कीमत वैश्विक बाजार, मुद्रा विनिमय दर (INR बनाम AED), गौर स्थानीय मांग पर निर्भर करती है | 




दुबई में सस्ता सोना क्यों है

दुबई, में सोने की खरीद पर कोई वैट (VAT) नहीं लगता अगर आप पर्यटक हैं | हालांकी, 2018 से UAE में 5 % वैट (VAT) लागु है, 

भारत में सोने पर 6% आयत शुल्क (जुलाई 2024 में 15 % से घटाया गया) 3% GST, और 5% मेकिंग चार्ज पर GST लगाया गया है जिससे कुल लागत बढ़ जाती है|

कम आयात लागत :

दुबई एक  वैश्विक सोना व्यापार केंद्र है, और इसे सीधे उत्पात देशो से सोना मिलता है जिससे मध्स्थल लागत कम होती है, भारत सोने का उत्पादन नहीं करता और आयात करता है,  जिससे लागत बढती है, दुबई भारत के लिए भी सोने का एक बड़ा आपूर्तिकर्ता है| 


Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान और उपलब्ध डेटा के आधार पर लिखी गई है, यह वास्तविकता हो सकती है या नहीं, इसकी पुष्टि  के लिए अधिकृत सरकारी स्रोतों से जानकारी  प्राप्त करना उचित होगा, इस आर्टिकल का उद्धेश्य किसी की भावनाओ को ठेस पहुचना नहीं है |  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ