उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से राज्य कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल हुआ अनिवार्य जारी हुआ आदेश
मानव संपदा पोर्टल: प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल पर ही एपीआर और एसीआर आनलाइन भरना और छुट्टी के लिए आवेदन करना अनिवार्य है |
मानव संपदा पोर्टल: प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल पर ही एपीआर और एसीआर आनलाइन भरना और छुट्टी के लिए आवेदन करना अनिवार्य कर दिया है मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, आदेश में कहा गया है की 17 जनवरी को शासनादेश जारी करते हुए इसे अनिवार्य किया था इसके बाद भी देखने में आया है की इसका पालन अनिवार्य रूप से नहीं किया जा रहा है, इस लिए 1 अप्रैल से मानव संपदा पोर्टल पर सर्विस बुक भरना, छुट्टी वार्षिक संपति विवरण (एपीआर ) वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) वार्षिक प्रदर्शन मुल्यांकन रिपोर्ट वेतन आहरण कार्यमुक्ति व् कार्यग्रहण करने का काम अनिवार्य रूप से आनलाइन किया जाएगा मेरिट बेस्ड आनलाइन स्थानांतरण के संबंध में यथा समय स्थानांतरण निति के अनुसार कार्यवाही की जाएगी
आउटसोर्स कर्मियों का जल्द निर्धारित हो मानदेय
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् ने मुख्य सचिव से आउटसोर्स कर्मियों के मंदी के बारे में जल्द निर्णय करने व् कर्मचारियों की लंबित मानको पर निर्णय की मांग की है मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया की आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय निश्चित किए जाने के संबंध में जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान और उपलब्ध डेटा के आधार पर लिखी गई है, यह वास्तविकता हो सकती है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए अधिकृत सरकारी स्रोतों से जानकारी प्राप्त करना उचित होगा, इस आर्टिकल का उद्धेश्य किसी की भावनाओ को ठेस पहुचना नहीं है |

0 टिप्पणियाँ