अंगानवाडी कार्यकर्ताओं और आउटसोर्सिंग कर्मियों को तोहफा मानदेय में भारी वृद्धि अब खाते में आयेंगे इतने रुपये
राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिड डे मील वर्कर के मानदेय में 500 रूपए तो मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंगनबाड़ीसहायकी और आशा वर्कर के मानदेय में 300 रूपए की वृद्धि की है |
हिमांचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने रंगपंचमी से पहले सरकारी कर्मचायो पेंशनरों के साथ आंगनबाड़ी- आशा कार्यकर्ता, आउटसोर्स कर्मचारी, मजदूरो को बड़ी सौगात दी है, सोमवार को राज्य सरकार ने बजट में इन कर्मचारियों का मानदेय 300 से 500 रुपये बढ़ाने का एलन किया है |
सुखविंदर सिंह सिक्खु सरकार ने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सिलाई अध्यापिका मिड डे मील वर्कर, जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर पंचायत चौकीदार SMC अध्यापकों और आईटी अध्यापकों के मानदेय में 500 रूपए की बढ़ोतरी की है, वही मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायकी और आशा वर्कर के मानदेय में 300 रुपये की वृद्धि की है |
जानिए किसे खाते में कितनी आएगी राशि
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को 10500, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7,300 सहायिकाओ को 5,800 आशा वर्करो को 5,800 एमडीएम वर्करों को 5000, जलरक्षकों को 5600, मल्टीपपर्स 5500 और पैराफिटर व पम्प ऑपरेटर 6600 मिलेंगे |
पंचायत चौकीदार को 8500 रुपये, राजस्व नंबरदार को प्रतिमाह 63 रुपये, राजस्व लंबरदार 4500 रूपए मिलेंगे आउटसोर्स कर्मियों को प्रतिमाह 12,750 रुपये, ऑपरेटर थियेटर अस्सिस्टेंट को प्रतिमाह 7170 की जगह 17820 रुपये और आउटसोर्स पर लगे रेडियोलोजिस्ट का मानदेय 13,000 से बढाकर 26,000 प्रतिमाह कर दिया गया है |

0 टिप्पणियाँ