राम मंदिर कब तक पूरी तरह से बनकर हो जाएगा तैयार सामने आ गई तारीख जाने पूरी ख़बर
महामंत्री चंपत राय ने बताया की मंदिर के निर्माण का कम 96 प्रतिशत पूरा हो चूका है, जून तक ये परिपूर्ण हो जाएगा सप्तर्षि मंदिरों में भी इतना ही काम हो चूका है, मई तक यह भी तैयार हो जाएगा |
मणिराम छावनी में हुई इस बैठक के बाद ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने बताया की ट्रस्ट के गठन से अब तक के पांच सालो में ट्रस्ट ने विभिन्न मदों में सरकार की विभिन्न एजेंसियों को 396 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है, इसमें जीएसटी, टीडीएस, रायल्टी, नक्शा बनवाई,भूमि क्रय की स्टाम्प ड्यूटी और बिजली बिल समेत अन्य तरह के भुगतान है |
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की रविवार को बैठकर हुई इसमें भविष्य की योजनाओ पर गहन विचार विमर्श हुआ और मंदिर निर्माण को लेकर चर्हुचा भी हुई, अब तक के कामकाज की जानकारी दी गई, वही आगे की योजनाओ के बारे में भी विस्तार से बताया गया |
उन्होंने ने बताया की शेषावतार मंदिर में चालीस प्रतिशत कम हुआ है, संत तुलसीदास मंदिर पूर्ण होकर प्रतिमा स्थापना हो चूका है, रामनवमी को मानस जयंती पर लोकार्पण के पश्चात् श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे, बाकि मंदिरों में अक्षय तृतीय पर मूर्ति स्थापना की योजना है, न्यास महामंत्री ने चढ़ावे में रामलला को मिली 944 किलो चाँदी को टकसाल में डलवाने और सिल्लियो का रूप देकर बैंक लाकर में रखने के बारे में भी जानकारी दी है |
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान और उपलब्ध डेटा के आधार पर लिखी गई है, यह वास्तविकता हो सकती है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए अधिकृत सरकारी स्रोतों से जानकारी प्राप्त करना उचित होगा, इस आर्टिकल का उद्धेश्य किसी की भावनाओ को ठेस पहुचना नहीं है |

0 टिप्पणियाँ