महराजगंज में भीषण आग से धू-धूकर जला घर दो लोग झुलसे

महराजगंज में भीषण आग से धू-धूकर जला घर दो लोग झुलसे



महराजगंज में भीषण आग से धू-धूकर जला घर दो लोग झुलसे

महाराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के भगवत नगर परसिया टोला कुडीयहवा में सोमवार को भीषण आग लग गई आग से लाखो का नुकसान हुआ और दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए है फायर सर्विस की चार गाड़िया आग बुझाने में :

महाराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के भगवत नगर परसिया टोला कुडीयहवा में सोमवार को भीषण आग लग गई आग से लाखो का नुकसान हुआ और दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए है, झुलसे लोगो को मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाया गया है और फायर मशीन से साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू किया गया भगवत नगर परसिया टोला कुडीयहवा स्थित महेंद्र चौधरी के घर में  अचानक आग लग गई लोगो ने बताया की आग इतनी भीषण थी की उसे बुझाने में  फायर मशीन से साढ़े तीन घंटे लग गए इस घट्न में रविन्द्र पुत्र रामनारायण  तथ रिश्तेदार अछेलाल पुत्र गोविन्द निवासी मनिकौरा गंभीर रूप से झुलस गए दोनों लोगो को परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर इलाज के के लिए चले गए, आग लगने के समय मकान मालिक महेंद्र चौधरी अपने परिवार के साथ विधायक चौराहे पर स्थित अपनी होटल की दुकान पर मौजूद थे |

बताया जा रहा था की महेंद्र के कंबाइन ट्रैक्टर में उपयोग के लिए घर में डीजल रखा गया था डीजल में आग लगने से आग की लपते विकराल हो गई और इसी बिच सिलेंडर भी आग के लपेटे में आ गया  आग से नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है लोगो के अनुसार लाखो की क्षति हुई है |


Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान और उपलब्ध डेटा के आधार पर लिखी गई है, यह वास्तविकता हो सकती है या नहीं, इसकी पुष्टि  के लिए अधिकृत सरकारी स्रोतों से जानकारी  प्राप्त करना उचित होगा, इस आर्टिकल का उद्धेश्य किसी की भावनाओ को ठेस पहुचना नहीं है |  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ