सरकार ऋणी किसानो के लिए लाएगी वन टाइम सेटलमेंट स्कीम कर्ज मुक्त हो सकेंगे किसान

सरकार ऋणी किसानो के लिए लाएगी वन टाइम सेटलमेंट स्कीम कर्ज मुक्त हो सकेंगे किसान



सरकार ऋणी किसानो के लिए लाएगी वन टाइम सेटलमेंट स्कीम कर्ज मुक्त हो सकेंगे किसान

किसानो को खेती - किसानो से जुडी कार्मो के लिए पूंजी की आवश्यकता होती है जिसके लिए उन्हें बैंक से लोन लेना पड़ता है परन्तु किन्ही कारणों के चलते वे समय पर ऋण नहीं चूका पाते है जिससे बैंक उन्हें डिफाल्टर घोषित कर देता है ऐसे में किसानो को नया ऋण नहीं मिलता और उन्हें खेती - किसानो में परेशानी की सामना करना पड़ता है |

राजस्थान के मिख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानो को और अधिक राहत देने की हष्टि से भूमि विकास बैंक के ऋणों हेतु वन टाइम सेटलमेंट योजना लाए जाने की घोषणा की है इस पर लगभग 200 करोड़ रूपये का व्यय प्रस्तावित है इससे किसान कर्ज मुक्त हो  सकेंगे |

भूमि विकास बैंको से जुडी ऋण होंगे माफ़ जाने ख़बर 

12 मार्च बुधवार के दिन विधानसभा में वित्त एवं विनियोग पर चर्चा का जवाब  देते हुए यह बड़ी घोषणा की गई है सहकारित राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम कुमार ने कहा की मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण घोषणा से प्रदेश के सहकारित भूमि विकास बैंको के अवधिपार ऋणीयो को फिर से मुख्यधारा में लाया गया उन्होंने कहा की इस घोषणा से जहा एक और प्रदेश के भूमि विकास बैंको से जुड़े हुए 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को राहत मिलेगी वही भूमि विकास बैंको की आर्थिक स्थिति को सुधरने की ओर से भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा |

उल्लेखनीय है की भूमि विकास बैंको के माध्यम से किसानो तथा लघु उद्यमियों को दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध करवाए जाते हैं तथा इसके माध्यम से प्रदेश के कृषि एवं आर्थिक विकास में अहम् भूमिका निभाई जाती है, वही सरकार द्वारा इस वर्ष किसानों और लघु उद्यमी को भूमि विकास बैंक से लिए गए दीर्घकालीन ऋण पर ब्याज में भी अनुदान किया जा रहा है |


Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान और उपलब्ध डेटा के आधार पर लिखी गई है, यह योजना वास्तविकता हो सकती है या नहीं, इसकी पुष्टि  के लिए अधिकृत सरकारी स्रोतों से जानकारी  प्राप्त करना उचित होगा, किसी भी सरकारी योजना के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक  वेबसाईट या सरकारी कार्यालय से संपर्क करना आवश्यक है |  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ