आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी
महाराजगंज :
Maharajganj Latest News Uttar Pradesh:
आप को बता दिया जाय जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झा ने आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी हेतु चल रही तैयारियों को लेकर खास निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने ई-लॉटरी प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराए जाने हेतु सभी प्रवेश स्थलों और महत्वपूर्ण स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्याप्त संख्या में एलईडी की भी व्यवस्था करने के लिए कहा ताकि आवेदक अपना नाम स्क्रीन पर देख सके|
आवेदकों को लॉटरी स्थल पर आने हेतु रजिस्ट्रेशन पावती को साथ लाना अनिवार्य है। यदि आवेदक प्रतिनिधि भेजना चाहते हैं तो अपने प्रतिनिधि को जिला आबकारी कार्यालय पर आधार और दो रंगीन फोटो के साथ भेजकर प्रतिनिधि कार्ड बनवा सकते हैं। ई लॉटरी की प्रक्रिया शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू प्रमुख सचिव परिवहन व समाज कल्याण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा नामित सदस्य के.पी. सिंह की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है|
जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ-शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण, वीएचएनडी, एनसीडी आदि की समीक्षा की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को एक बार में 05 दिन से ज्यादा का अवकाश अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर न देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक एमओआईसी को न्यूनतम 15 टेलीकंस्लटेशन प्रतिदिन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने एनसीडी रिपोर्टिंग की गुणवत्ता में सुधार हेतु कड़ा निर्देश दिया है|
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान और उपलब्ध डेटा के आधार पर लिखी गई है, यह वास्तविकता हो सकती है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए अधिकृत सरकारी स्रोतों से जानकारी प्राप्त करना उचित होगा, इस आर्टिकल का उद्धेश्य किसी की भावनाओ को ठेस पहुचना नहीं है |

0 टिप्पणियाँ