बाबर आजम ही हैं, बर्बादी की वजह प्लेइंग 11 से बाहर होते ही टीम को मिली शानदार जीत जाने पूरी ख़बर
बाबर आजम को लगातार खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर (ड्राप) कर दिया गया था, ऐसे में बाबर इस फ़ॉर्मेट में वापसी करने के लिए ह्रदयमस्तिस्क क्रिकेट खेलने उतरे लेकिन यहाँ भी उनके रहते हुए टीम को जीत नहीं मिल पाई थी
चैम्पियंस ट्राफी में पाकिस्तानी टीम के ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने और बाबर आजम के लगातार ख़राब प्रदर्शन के बाद उन्हें टी 20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया |
बाबर और मोहम्मद रिजवान जैसे दिग्गजों के बिना ही पाकिस्तानी टीम युवा खिलाड़ियों के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, हलाकि पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन उनके बिना भी नहीं सुधरा न हीं और उससे हार ही मिल रही है, मगर घरेलु मोर्चे पर बाबर आजम का न होना उनकी टीम के लिए फायदे का सौदर साबित हो रहा है |
बाबर के आते ही हारी टीम
आप को बता दें इन दिनों पाकिस्तान के डोमेस्टिक टूर्नामेंट नेशनल टी20 कप में बाबर आजम लाहोर रीजन ब्लूज के लिए खेल रहे हैं, इस टूर्नामेंट में बाबर आजम टीम के दुसरे ग्रुप मैच का हिस्सा थे, जहाँ वो 17 गेंदों में सिर्फ 22 रन ही बना सके थे |
इसके कारण टीम 172 का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी | और बुरी तरह हार गई थी, टीम को उम्मीद तो यही रही होगी की बाबर आजम के आने से उनकी ताकत बढ़ेगी और वो आसानी से जीत जायेंगे लेकिन जो हुआ वो उम्मीद के बिल्कुल विपरीत हुआ |
ड्राप हुए तो टीम को मिली जीत
फिर अगले ही मैच में बाबर आजम प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, और लाहोर ब्लूज उनके बिना ही मैदान पर उतरी, अब इसे सयोग कहें या कुछ लाहोर ने इस मैच को आसानी से जीत लिया |
ब्लूज ने इस मैच में पहले तो डेरा मुराद की टीम को सिर्फ 100 रन पर रोक दिया, इसके बाद 14 ओवर के अन्दर 2 विकेट खोकर ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया |
ये संयोग सिर्फ इस मैच से जुड़ा नहीं है बल्कि टूर्नामेंट के पहले मैच में भी लाहोर ने आसानी से अपना मैच जीत लिया था और उस मुकाबले में भी बाबर आजम टीम का हिस्सा नहीं रहे थे |
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान और उपलब्ध डेटा के आधार पर लिखी गई है, यह वास्तविकता हो सकती है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए अधिकृत सरकारी स्रोतों से जानकारी प्राप्त करना उचित होगा, इस आर्टिकल का उद्धेश्य किसी की भावनाओ को ठेस पहुचना नहीं है |



0 टिप्पणियाँ